नीतीश कुमार के एनडीए में आने के सवाल का उपेन्द्र कुशवाहा ने दिया जवाब, चिराग से मुलाकात को बताया औपचारिक

दिल्ली से लौटते ही उपेन्द्र कुशवाहा ने लालू-नीतीश पर जबरदस्त हमला बोला। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बड़े और छोटे भाई दोनों परेशान है। बड़े भाई लालू यादव छोटे भाई नीतीश कुमार को परेशान किए हुए हैं। उनकी जिद्द है कि तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनें, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है।

वहीं नीतीश कुमार के फिर से एनडीए में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। लेकिन कौन कहां जा रहा है इसकी जानकारी मुझे नहीं है।उधर दिल्ली में मांझी और चिराग पासवान से मुलाकात पर उन्होंने औपचारिक बताते हुए कहा कि इसका सियासी अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि दोनों ही नेताओं से हमारा पुराना संबंध है। बता दें कि दिल्ली में कुशवाहा, मांझी और चिराग पासवान के मिलने के बाद बिहार में सियासी कयास जोर पकड़ने लगा था।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…