मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों का तांडव – नालंदा में दिनदहाड़े गोलीबारी

बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कार सवार दो बेखौफ बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर को हत्या की नीयत से गोली मार दी। घायल को डायल 112 की टीम ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।


कमर में लगी गोली, हालत गंभीर

घायल ट्रांसपोर्टर की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर मोहल्ला निवासी राम प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजेश किसी काम से सोहसाराय स्थित एक प्लांट गए थे। अत्यधिक ठंड के कारण वे प्लांट के अंदर आग ताप रहे थे, तभी कार से पहुंचे दो युवक नीचे उतरे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान राजेश की कमर के पास गोली लगी


डायल 112 ने बचाई जान, हायर सेंटर रेफर

गोली चलने की आवाज सुनते ही सोहसाराय हाल्ट के पास तैनात डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने राजेश को जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा पाया और तत्काल मॉडल अस्पताल, बिहार शरीफ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


घायल का बयान

घायल राजेश कुमार ने बताया,

“मेरा ट्रांसपोर्ट का काम है। आज अपनी बाइक से किसी काम से सोहसाराय स्थित प्लांट गया था। ठंड ज्यादा थी, इसलिए आग ताप रहा था। तभी कार सवार दो युवक आए, प्लांट में घुसे और गोली चलाने लगे। इसी दौरान मुझे गोली लग गई।”


घटना के पीछे कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल गोलीबारी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।


डीएसपी का बयान

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया,

एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलन कराया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अज्ञात अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


इलाके में दहशत, पुलिस अलर्ट

घटना के बाद सोहसाराय और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है।


 

  • Related Posts

    फॉर्मर आईडी पर सदन में गरमाया मामला, मंत्री बोले—किसी किसान का लाभ नहीं रुका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading