मधेपुरा में अज्ञात वाहन ने दादा-पोते को रौंदा, मौत

मधेपुरा। भर्राही थाना क्षेत्र के मुरलीगंज-मधेपुरा एनएच 107 पर दीनापट्टी गांव के पास रविवार की शाम छह बजे वाहन की ठोकर से बाइक सवार दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 107 को जाम कर परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। करीब डेढ़ घंटे सड़क जाम रहने से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। मृतकों में तुलसीबाड़ी राजपुर मलिया पंचायत के मलिया गांव वार्ड नौ निवासी सिंहेश्वरी मंडल (60 वर्ष) और पुरुषोत्तम कुमार (22 वर्ष) शामिल हैं। मृत पुरुषोत्तम कुमार संजय मंडल का पुत्र था

हादसे में दो लोगों की मौत होने की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक परिजनों ने कहा कि मलिया गांव निवासी सिंहेश्वरी मंडल अपनी बेटी के यहां छठ का प्रसाद देने के लिए मुरलीगंज गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान चांदनी चौक के आगे दीनापट्टी के पास अज्ञात वाहन से उसकी बाइक को ठोकर लग गयी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *