शराब तस्करी का अनोखा तरीका, धंधेबाजों ने कब्रिस्तान तक को नहीं छोड़ा, कब्र से देसी महुआ बरामद

बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब बेचने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और ना ही पीने वाले ही सुधरने का नाम ले रहे है। शराब तस्कर की तो बात ही छोड़िये इनके अंदर पुलिस का डर खत्म हो चुका है। तभी तो शराब तस्करी के लिए तरह-तरह के हथकंडा अपना रहे हैं। शराब तस्करों ने तो कब्रिस्तान तक को नहीं छोड़ा।

रोहतास जिले के सासाराम के दरिगांव थाना क्षेत्र में शराब तस्करी का अनोखा मामला सामने आया है। जहां देसी शराब को धंधेबाजों ने कब्रिस्तान के कब्र में छिपा रखा था। जिसे पुलिस ने बरामद किया है। करीब 50 लीटर से अधिक देसी महुआ शराब को दरिगांव थाना की पुलिस ने कब्र से बरामद किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग कदिरगंज के अलावल खान मकबरा के पास स्थित कब्रिस्तान में शराब छुपा कर रखे हुए पुलिस जब मौके पर पहुंची तो धंधेबाज फरार हो गए। लेकिन छानबीन के दौरान पुराने कब्र में छिपाकर शराब की बोरी रखी हुई थी। जिसे पुलिस ने निकाल कर जब्त कर लिया।

बता दें कि 2 साल पहले भी इस इलाके में कब्रिस्तान से ही शराब बरामद हुआ था। आज फिर कब्र से शराब मिलने से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करों के खिलाफ उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *