जमुई में अनोखा जन्मदिन: बेटे की याद में परिवार ने पालतू बकरी का केक काटकर मनाया बर्थडे

जमुई। जन्मदिन मनाने के आपने कई अनोखे तरीके देखे होंगे, लेकिन बिहार के जमुई से सामने आई यह तस्वीर बेहद खास और भावुक कर देने वाली है। यहां एक परिवार ने अपने बेटे की याद में अपनी पालतू बकरी का जन्मदिन पूरे धूमधाम से मनाया। परिवार के सभी सदस्यों ने बकरी के साथ केक काटा और इसे किसी बच्चे के जन्मदिन की तरह सेलिब्रेट किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बकरी का बर्थडे वीडियो

जमुई शहर के बिट्ठलपुर इलाके का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार ने अपनी पालतू बकरी का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस बकरी का नाम ‘पुष्पांजलि’ रखा गया है, जिसे परिवार घर के सदस्य की तरह मानता है।

पूरी तैयारी, ठीक इंसान के जन्मदिन जैसी

जमुई में अनोखा जन्मदिन: बेटे की याद में परिवार ने पालतू बकरी का केक काटकर मनाया बर्थडे

बकरी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए परिवार ने किसी इंसान के बर्थडे की तरह ही पूरा इंतजाम किया।
घर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया, दीवार पर ‘Happy Birthday’ लिखा गया और जमीन पर फूलों की सजावट की गई। बीच में सजे मंच पर केक रखा गया, जिस पर पुष्पांजलि की फोटो भी लगी थी। मोमबत्तियां जलाई गईं, फूल चढ़ाए गए और पूरे सम्मान के साथ बकरी के सामने केक काटा गया।

बेटे की तरह मनाया गया जन्मदिन

जमुई में अनोखा जन्मदिन: बेटे की याद में परिवार ने पालतू बकरी का केक काटकर मनाया बर्थडे

परिवार के सदस्यों ने बकरी को माला पहनाई, प्यार से सहलाया और केक भी खिलाया। इस दौरान माहौल ऐसा था, मानो किसी छोटे बच्चे का जन्मदिन मनाया जा रहा हो। आसपास मौजूद लोग भी इस अनोखे और भावनात्मक पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए।

परिवार का कहना है कि पुष्पांजलि सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य है, और इसी भावनात्मक जुड़ाव के कारण उसका जन्मदिन हर साल खास तरीके से मनाया जाता है।

2020 में बेटे की हुई थी मौत

बिट्ठलपुर इलाके के वार्ड नंबर 17 निवासी सिंटू कुमार सिंह ने इस अनोखे जश्न के पीछे की भावुक कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके दो जुड़वां बेटे थे। एक बेटे कुश सिंह अर्जुन को उसकी नानी ने उपहार में एक बकरी दी थी, जिससे वह बेहद प्यार करता था।

सिंटू कुमार सिंह के मुताबिक,

“कोरोना काल 2020 में पहले मेरे बेटे की मौत हो गई और कुछ समय बाद वह बकरी भी मर गई। लेकिन उसकी एक बच्ची (मेमना) जीवित रह गई। उसे हमने बेटे की याद समझकर परिवार के सदस्य की तरह पाला और बड़ा किया। तभी से हर साल उसका जन्मदिन मनाते आ रहे हैं।”

लोगों ने बताया प्यार और अपनापन

जमुई में अनोखा जन्मदिन: बेटे की याद में परिवार ने पालतू बकरी का केक काटकर मनाया बर्थडे

जैसे ही बकरी के जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कोई इसे प्यार और अपनापन बता रहा है तो कोई इसे जमुई का सबसे अनोखा बर्थडे सेलिब्रेशन कह रहा है।

यह कहानी सिर्फ एक बकरी के जन्मदिन की नहीं, बल्कि एक परिवार के भावनात्मक जुड़ाव और बेटे की याद को जिंदा रखने की मिसाल बन गई है।


 

  • Related Posts

    बिहार में ‘चिराग’ का बड़ा धमाका! नई सरकार पर सस्पेंस खत्म; बोले— “नाम तय है, बस आधिकारिक घोषणा बाकी; नीतीश जी करेंगे मार्गदर्शन”

    HIGHLIGHTS: चिराग पासवान का पटना…

    Continue reading
    ट्रंप के ‘शांति दावे’ पर ईरान का पानी! “कोई सीक्रेट डील नहीं, अमेरिका झूठ बोल रहा है”; तेहरान का बड़ा पलटवार— “हार के डर से पीछे हटे ट्रंप”

    HIGHLIGHTS: 5 दिन के ‘पॉज’…

    Continue reading