केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे 418 फीट ऊँचे तिरंगा झंडा का उद्घाटन, पाकिस्तान से भी दिखेगा फहराता हुआ राष्ट्रध्वज

देश  का सबसे ऊंचा तिरंगा आज फहराया जाएगा। यह तिरंगा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी फहराएंगे। इस तिरंगे की ऊंचाई 418 फीट है। तिरंगे को बनाने में लगभग4 करोड़ रूपए लगे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस तिरंगा को पाकिस्तान के लोग  भी देख सकेंगे। जानकारी अनुसार यह तिरंगा पाकिस्तान के तिरंगे से लगभग 18 फीट ऊंचा होगा। इस तिरंगे के आगे पाकिस्तान का तिरंगा काफी छोटा लगेगा।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसके पहले केंद्रिय मंत्री श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे। अमृतसर के डीसी घनशाम थोरी ने जानकारी दी कि नितिन गडकरी गुरुवार सुबह के समय अमृतसर पहुंच चुके हैं। जिसके बाद वह श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे। इसके बाद वे दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के कामों की समीक्षा करेंगे। जानकारी अनुसार केंद्रीय सड़क परिवह और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे कर गुरु घर में नतमस्तक किया। नितिन गडकरी के साथ मंत्री कुलदीप धारीवाल हरभजन सिंह ईटीओ और सांसद गुरजीत औजला हैं।

जिसके बाद नितिन गडकरी गांव हर्षा छीना के पास चल रहे नेशनल हाईवे के कामों का रिव्यू करेंगे। हेलीकॉप्टर से अमृतसर और तरनतारन में नेशनल हाइवे के कामों का जायजा लेंगे। इसके बाद वह अटारी सीमा पर स्थापित 418 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि, हमारे तिरंगे को अटारी बॉर्डर पर चार फुट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित किया गया है।

तिरंगा देखने में गगनचुंबी नजारा पेश करेगा। बता दें कि बीते कुछ वक्त से अटारी में बीटिंग रिट्रीट समारोह में शरीक हुए तमाम दर्शक, हमारे तिरंगे की ऊंचाई बढ़ाने की मांग कर रहे थे। वजह थी हमारे राष्ट्रीय ध्वज का पाकिस्तानी ध्वज से छोटा नजर आना, जिसे ध्यान में रखते हुए इस करोड़ों की परियोजना की शुरुआत की गई।

  • Related Posts

    बिहार की सियासत में ‘खेला’ अभी बाकी! नीरज कुमार का तेजस्वी को खुला चैलेंज— “दम है तो फैसल को निकालें”; क्या सम्राट बनेंगे नीतीश के ‘वारिस’?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *