बिहार दौरे पर आ रहे हैं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, बीजेपी के कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में करेंगे मुलाकात, सियासी हलचल तेज

मोदी 3.0 के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को बिहार आ रहे हैं। नड्डा 21 दिनों में दूसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इसके पहले नड्डा दो दिवसीय दौरे पर 6 सितंबर को बिहार आए थे। वहीं आज फिर जेपी नड्डा पटना पहुंचने वाले हैं। अपने कार्यक्रम के अनुसार नड्डा 4 घंटे के लिए बिहार दौरे पर आ रहे हैं।

चार घंटे तक बिहार में रहेंगे नड्डा

जानकारी अनुसार नड्डा सुबह पटना पहुंचेंगे। जिसके बाद दोपहर 2 बजे तक अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वहीं नड्डा अपने पार्टी के सभी सांसद और विधायकों के सात बंद कमरे में बैठक भी करने वाले हैं। जेपी नड्डा के आगमन को लेकर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार राष्ट्रीय अध्यक्ष सदस्यता अभियान की समीक्षा लेने आ रहे हैं। वो देश के अलग अलग हिस्सों में जाकर सदस्यता अभियान की समीक्षा कर रहे हैं।

1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

वहीं पार्टी सूत्रों की मानें तो बिहार में 4 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक करीब 25 लाख लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। जो अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है। फिलहाल पार्टी ने इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बता दें कि, बिहार बीजेपी ने करीब 1 करोड़ नए सदस्य बनाने की लक्ष्य रखा है।

बंद कमरे में बड़ी बैठक

जेपी नड्‌डा सुबह पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

11 बजे विधानसभा स्थित सप्तमूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे।

11.20 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे।

11.20-12.50 बजे तक पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे।

12.50-1.30 बजे तक सदस्यता अभियान के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

1.30 बजे बिहार से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।

Related Posts

पूर्णिया में 24 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़े तीन आरोपियों को

Share Add as a preferred…

Continue reading
नवादा में लावारिस कुत्तों के लिए फीडिंग प्वाइंट, सुरक्षा और टीकाकरण का अभियान शुरू

Share Add as a preferred…

Continue reading