केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बेतुका बयान, कहा कुछ ऐसा कि ‘आप’ को लगेगी मिर्ची

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा दो दिनों बाद इस्तीफा देने की घोषणा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल थेथर है और भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं।

दिल्ली और हरियाणा में अब खेलेंगे इमोशनल गेम

इसके साथ ही केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वह हरियाणा में फिर जाकर इमोशनल गेम खेलेंगे और दिल्ली में भी इमोशनल गेम खेलेंगे। थेथरलॉजी इतना है कि जो उनको जमानत मिली है, वह कह रहे हैं कि मेरी जीत है। जो कोर्ट ने लिखा है उसमें कहा गया है कि आप कोई डिसीजन नहीं ले सकते हैं और अब वे इस्तीफा देने की घोषणा कर रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि वे लोगों के बीच भ्रम फैलाएंगे। हरियाणा से भी मुख्यमंत्री बनेंगे। दिल्ली से भी यह भ्रम पैदा करने के लिए देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देंगे। पूरी दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार में शामिल हैं। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री ये सारे भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं। ये इतने थेथर हैं कि जेल से निकलते हैं तो लगता है कि कोई राष्ट्र निर्माण के लिए गए थे।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग: पिता ने दामाद की गोली मारकर की हत्या 

    Share मुजफ्फरपुर। जिले के सिवाईपट्टी…

    Continue reading
    पटना हाईकोर्ट ने नाबालिग की अवैध गिरफ्तारी पर राज्य सरकार को दिया 5 लाख रुपये मुआवजे का आदेश

    Share पटना। पटना हाईकोर्ट ने…

    Continue reading