दिल्ली के प्रसिद्ध लवकुश रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में,महर्षि विश्वामित्र की भूमिका निभाएंगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे

नई दिल्ली/पटना/बक्सर। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे दिल्ली के प्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में महर्षि विश्वामित्र का किरदार निभाएंगे।

ज्ञात हो कि बक्सर महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि हैं। दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है, कि महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि से हूं और मुझे उनका अभिनय करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

17 अक्टूबर को ऐतिहासिक लाल किले के मैदान में लव कुश कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में केंद्रीय मंत्री श्री चौबे महर्षि विश्वामित्र का अभिनय करेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि यह दशहरा, दुर्गापूजा, दीपावली खास है।

अयोध्या में दिव्य व भव्य मंदिर में रामलला विराजमान हो रहे हैं। ऐसे में पूरे देश में उत्सव का माहौल है।

  • Related Posts

    भागलपुर में कुदरत का ‘कहर’! 20 मार्च के तूफान ने उजाड़े किसानों के सपने; रौशन सनगही ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार— “साहब, अब मुआवजे का ही सहारा”

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के खेतों…

    Continue reading
    भागलपुर के ‘लाल’ शहीद नीरज कुमार पंचतत्व में विलीन! सबौर की धरती पर उमड़ा जनसैलाब; तिरंगे में लिपटे वीर सपूत को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ अंतिम विदाई

    HIGHLIGHTS: मिर्जापुर गांव में ‘अमर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *