‘बेवफा पत्नी’…पहले पैसे के लालच में की शादी, फिर आशिक को बुला करवा दिए पति के टुकड़े-टुकड़े

अमेरिका में एक बेवफा पत्नी ने साजिश रचकर पहले एक बुजुर्ग से शादी रचाई। पैसे के लालच में कुछ दिन साथ रहने का नाटक किया, फिर अपने प्रेमी संग मिलकर काम तमाम कर दिया। मूल रूप से रोमानियाई महिला ने 76 साल के पति को ठिकाने लगा दिया। फ्रैंक स्टोनमार्क की हत्या की जांच में पुलिस ने उसकी दूसरी पत्नी को अरेस्ट किया था। कारमेन अपने पति से 22 साल छोटी थी और उसका जेम्स डीज से अफेयर चल रहा था। पुलिस को कई महीने की जांच के बाद आरोपियों का सुराग लगा। दोनों ने पहले गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतारा, फिर हाथ, पैर और सिर काट डाले।

कचरे के थैलों में भर दिए टुकड़े

शरीर के टुकड़ों को आरोपियों ने कचरे के थैलों में भर दिया। बचे अवशेषों को आग लगा दी गई। महिला का प्रेमी फ्रैंक के लिए काम करता था। पुलिस के अनुसार फ्रैंक काफी शांत व्यक्ति था। पहली पत्नी एलेन थी। फ्रैंक की दो बेटियां कैथी और सुसान पहली पत्नी से है। कैथी स्टोनमार्क के अनुसार हंसी खुशी परिवार ने कार्बोंडेल शहर में अपना किराए का प्रॉपर्टी व्यवसाय शुरू किया था। फ्रैंक की शादी को 34 साल हुए थे कि एलेन से रिश्ता बिगड़ गया। जिसके बाद दोनों अलग हो गए।

तलाक का कारण 33 साल की कारमेन नोलैंड थी। जो उनके यहां किराए पर रहती थी। वह रोमानिया से काम की तलाश में आई थी। एलेन के अनुसार तलाक के 3 साल बाद भी वह उनके घर किराए पर रही। कैथी के अनुसार उनके पिता का दिल 22 साल छोटी कारमेन पर आ गया था। लेकिन उनको पहले ही शक था कि वह सिर्फ नाटक करती है। सिर्फ उनके पिता के पैसों से प्यार था। 2010 में दोनों ने शादी कर ली। 2017 तक दोनों के बीच कोई दरार देखने को नहीं मिली। उनको नहीं पता था कि पिता की दूसरी पत्नी का अफेयर जेम्स से चल रहा है। जो उनका नौकर था।

पुलिस को कॉल कर रचा ड्रामा, लेकिन…

मामले की जांच करने वाले जैक्सन काउंटी शेरिफ के लेफ्टिनेंट जॉन किलक्विस्ट के अनुसार दोनों लोग फ्रैंक के साथ फ्रेंडली तौर पर रहने का नाटक करते थे। 30 अक्टूबर 2017 की रात को कारमेन की चौंकाने वाली कॉल आई, पता लगा कि फ्रैंक शाम से लापता है। उनके बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, वह लाल रंग की कार लेकर चला गया। अब तक नहीं लौटा है। बाद में पुलिस को पता लगा कि फ्रैंक का पासपोर्ट गायब है। उसके खाते से 2 लाख डॉलर (1,67,44,500) की नकदी निकाली गई है। पुलिस ने गहराई से जांच की तो पूरा भेद खुल गया। कारमेन को 25 साल की जेल अप्रैल 2018 में हो चुकी है। महिला के अनुसार पति को उसके अफेयर का पता लग गया था। उसने उसे तलाक देने की बात कही थी।

Related Posts

PM मोदी का ईरान को कड़ा संदेश: समंदर के रास्ते बंद न हों! पश्चिम एशिया के संकट के बीच राष्ट्रपति पेजेशकियन से सीधी बात; जानें क्या है भारत का ‘महा-प्लान’

Share Add as a preferred…

Continue reading
इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

Share Add as a preferred…

Continue reading