29 माह बाद अक्टूबर में बेरोजगारी दर दहाई पार

अक्टूबर में 29 माह बाद बेरोजगारी दर दहाई पार

नई दिल्ली | देश में 29 महीने बाद 15 वर्ष से अधिकउम्र के लोगों के बीच बेरोजगारी दर 10% से ज्यादा होगई है। कोविड के बाद यह दर सबसे ज्यादा है। इससेपहले मई 2021 में यह 11.84% थीं। ताजा दर मेंअप्रत्याशित बढ़ोतरी गांवों में वेरोजगारों की संख्या बढ़नेसे हुई है। मनरेगा में सितंबर में 19.53 करोड़ लोगोंको रोजगार मिला हुआ था। अक्टूबर में संख्या घटकर14.03 करोड़ रह गई। यानी एक महीने में रोजगार28.16% घटा। शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर अक्टूबर में8.4% ही रही। सितंबर में यह 8.9% थी। सीएमआईईकी रिपोर्ट बताती है कि अक्टूबर में 97 लाख नए लोगकाम तलाश रहे थे। इनमें 81 लाख नए वेरोजगार ग्रामीणक्षेत्रों से थे। ग्रामीण श्रमशक्ति की बात करें तो अक्टूबरमें नए और पुराने 1.52 करोड़ मजदूर जुड़े। इससे कुलबेरोजगार ग्रामीण मजदूरों की संख्या एक महीने में 1.93करोड़ से बढ़कर 3.45 करोड़ हो गई।

 

ये भी पढ़े..

हरियाणा में चौथी मंजिल से गिरकर बिहार की शिक्षिका की मौत, भागलपुर के मकरंदपुर की थी निवासी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *