मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के खाते में भेजे गए 10-10 हजार रुपये

पटना।मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को राज्य की 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी गई। अब तक इस योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 51 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

जीविका के पदाधिकारी के अनुसार, जिन महिलाओं के आवेदन 6 सितंबर 2025 तक प्राप्त हो चुके थे, उन्हीं में से चयनित 10 लाख लाभार्थियों के खातों में यह राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।


रोजगार शुरू करने के लिए दी जा रही है सहायता

योजना के तहत जीविका समूह की सदस्य महिलाओं को रोजगार शुरू करने हेतु प्रारंभिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपये दिये जा रहे हैं। बाद में उनके कार्य का आकलन कर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद भी प्रदान की जाएगी।

इस योजना के लिए कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है। पात्र महिलाएं कभी भी आवेदन कर सकती हैं। हर परिवार की केवल एक महिला इस योजना का लाभ ले सकेगी। शेष लाभार्थियों को दिसंबर 2025 तक राशि भेजने का कार्यक्रम तय किया गया है।


यह राशि अनुदान है, वापस नहीं करनी होगी

जीविका ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दी गई राशि पूर्णतः राज्य सरकार का अनुदान है, यह कोई ऋण नहीं है। इस पैसे को किसी भी स्थिति में वापस नहीं करना होगा
इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना है।


 

  • Related Posts

    समृद्धि यात्रा: सहरसा में विकास योजनाओं की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए तेज क्रियान्वयन के निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सहरसा जन संवाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान: बिहार में कानून का राज, विकास की रफ्तार और तेज होगी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading