खगड़िया में बेलगाम रफ्तार का क़हर, बेकाबू ट्रक ने दो लोगों को रौंदा, मौके पर मौत

खगड़िया: बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का क़हर देखने को मिला है। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे दो लोगों को रौंद दिया, जिसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा खगड़िया के महेशखूंट थाना क्षेत्र का है, जहां बेकाबू ट्रक ने NH-31 पार कर रहे दो दोस्तों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक खगड़िया के बन्नी गांव के रहवासी थे। फिलहाल इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

GridArt 20230612 130925655

फिलहाल इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *