डीजल नहीं मिला तो शादी वाले घर ने लगाया गजब जुगाड़, जेनरेटर को धक्का देकर पहुंच गए पेट्रोल पंप

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह के दौरान डीजल खत्म होने पर परिजनों ने ऐसा जुगाड़ निकाला कि अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा गैलन में डीजल देने से इनकार किए जाने के बाद लोगों ने पूरा जेनरेटर ही धक्का देकर पेट्रोल पंप तक पहुंचा दिया।

जानकारी के अनुसार, मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। शहर के मिठनपुरा निवासी जोगिंदर राय के घर बहन की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच जेनरेटर का डीजल खत्म होने लगा, जिससे शादी समारोह की बिजली व्यवस्था बाधित होने का खतरा पैदा हो गया।

परिजनों ने तुरंत एक युवक को गैलन लेकर पेट्रोल पंप भेजा, लेकिन सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए कर्मियों ने खुले डब्बे में डीजल देने से मना कर दिया। डीजल नहीं मिलने पर शादी की तैयारियों पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई।

इसके बाद घरवालों ने देसी जुगाड़ अपनाया। चार-पांच युवकों ने मिलकर जेनरेटर को धक्का दिया और उसे सीधे पेट्रोल पंप तक पहुंचा दिया, ताकि मशीन में वहीं डीजल भरवाया जा सके। पेट्रोल पंप पर जेनरेटर पहुंचते ही वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। कई लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे बिहार का “देसी इनोवेशन” बता रहे हैं, तो कुछ इसे नियमों और आम लोगों की मजबूरी के बीच का उदाहरण मान रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के मॉडल स्कूलों में दिखेगी राजस्थान की झलक, कोटा मॉडल से सीखेंगे छात्र; शिक्षा मंत्री ने जयपुर में किया अध्ययन

    Share Add as a preferred…

    पटना में 60 साल के दूल्हे और 30 वर्षीय महिला की शादी पर मचा बवाल, पहले पति के पहुंचते ही हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा; पुलिस ने कराया समझौता

    Share Add as a preferred…