उधना एक्सप्रेस का इंजन फेल, दो घंटे खड़ी रही ट्रेन

 

भागलपुर | मालदा से चलकर गुजरात के उधाना तक जाने वाली गाड़ी संख्या 09012 उधना एक्सप्रेस का इंजन रविवार को सुल्तानगंज- अकबरनगर स्टेशन के बीच फेल हो गया। इंजन फेल होने के कारण यह ट्रेन सुल्तानगंज स्टेशन से कुछ पहले दोपहर 2:20 बजे से शाम 4:20 तक खड़ी रही। सुल्तानगंज के स्टेशन मास्टर प्रेम कुमार बादल ने बताया कि दोपहर करीब 2:20 बजे अचानक उधना एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इसके बाद अकबरनगर स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को सुल्तानगंज तक लाया गया। इस दौरान अप और डाउन की ओर से आने वाली गाड़ियों को भागलपुर, अकबरनगर, बरियारपुर और जमालपुर स्टेशन पर रोका गया। रेलवे की टेक्निकल टीम ने सुल्तानगंज स्टेशन पर ट्रेन के इंजन में आई खराबी दूर की।

Related Posts

पूर्व रेलवे के ‘रियल हीरोज’ का होगा सम्मान! 100 रेलकर्मियों को ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’; जानें कैसे चुने गए ये ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *