भागलपुर में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत — NH-31 पर 10 KM लंबा जाम

भागलपुर | नवगछिया:बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरबन्ना चौक के पास दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद NH-31 पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

हादसे में दो लोगों की मौत

हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक के उपचालक (कंडक्टर) ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। हादसा रात करीब 2 बजे हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मक्का लदी एक ट्रक नवगछिया से खगड़िया की ओर जा रही थी। वहीं, खगड़िया से आ रहे चर्री लदे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

ड्राइवर 2 घंटे तक स्टेयरिंग में फंसा रहा

हादसे के बाद मक्का लदे ट्रक का ड्राइवर स्टेयरिंग में बुरी तरह फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद शव को बाहर निकाला जा सका।

क्यों हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि मक्का लदे ट्रक को उस वक्त उपचालक चला रहा था, जबकि चालक सोया हुआ था। ट्रक की रफ्तार तेज होने के कारण उपचालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।

NH-31 पर 10 किलोमीटर लंबा जाम

हादसे के बाद NH-31 पर दोनों ओर करीब 10 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस बीते 5 घंटे से जाम हटाने में जुटी है। दोनों मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। वहीं, हादसे के बाद एक ट्रक का ड्राइवर और दूसरे ट्रक का उपचालक मौके से फरार हो गया है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, फरार दोनों लोगों की तलाश की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *