पटना जिले में 50 हजार घूस लेते दो दारोगा गिरफ्तार

पटना। निगरानी ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को पटना के रूपसपुर थाना के दो दारोगा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम एसआई फिरदौस आलम और एसआई रंजीत कुमार हैं।

इन्हें गिरफ्तार कर फिलहाल निगरानी की हाजत में रखा गया है। शुक्रवार को विशेष अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। गुरुवार की शाम दोनों दारोगा शास्त्रत्त्ीनगर स्थित हड्डी अस्पताल के पास शिकायतकर्ता तुषार कुमार पांडेय से घूस ले रहे थे, तभी निगरानी टीम ने उन्हें दबोचा।

रूपसपुर के तुषार के खिलाफ राहुल कुमार नामक व्यक्ति ने पैसे के लेनदेन से संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी। इसी केस में उसका बचाव के लिए दोनों दारोगा घूस ले रहे थे। घूस मांगने की सूचना तुषार ने निगरानी को दी थी।

  • Related Posts

    महायुद्ध की आंच अब भागलपुर तक! मिडिल ईस्ट में थाई जहाज पर हमला, सन्हौला के ‘चीफ इंजीनियर’ देवनंदन की मौत; रेस्क्यू के दौरान हाथ से छूटी रस्सी और…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    रिश्तों का ‘खून’! 6 साल की बहन से 9वीं के भाई ने की दरिंदगी; पेट दर्द ने खोला खौफनाक राज, दहला देगा राजकोट का ये मामला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *