बिहार के दो खिलाड़ियों ने तलवारबाजी में रचा इतिहास, बने ‘खेलो इंडिया एथलीट’

पटना, 5 जून 2025।तलवारबाजी के क्षेत्र में बिहार ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। मोतिहारी के केशर राज और रवि कुमार यादव को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की खेलो इंडिया स्कीम के तहत ‘खेलो इंडिया एथलीट’ के रूप में चयनित किया गया है।

इसकी जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविन्द्रण शंकरण ने दी। उन्होंने बताया कि तलवारबाजी में देशभर से 8 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें से दो बिहार के खिलाड़ी हैं।

केशर राज – फॉयल विधा

  • 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय तलवारबाजी अंडर-14 प्रतियोगिता, जम्मू कश्मीर : स्वर्ण पदक
  • उड़ीसा के कटक में कांस्य पदक
  • खेलो इंडिया अस्मिता लीग में स्वर्ण पदक
  • अंडर-14 राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता (2023-24) : कांस्य पदक

रवि कुमार यादव – ईपी विधा

  • 68वीं विद्यालय खेल अंडर-17 राष्ट्रीय तलवारबाजी, जम्मू कश्मीर : रजत पदक
  • रुद्रपुर, उत्तराखंड में कांस्य पदक
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025, राजगीर : कांस्य पदक
  • कैडेट वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व

अब मिलेगी उच्चस्तरीय सुविधा

दोनों खिलाड़ियों को हाई परफॉर्मेंस सेंटर में आवासीय प्रशिक्षण, खेल उपकरण, स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं 4 जून 2025 से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मोतिहारी का गौरव

दोनों खिलाड़ी मोतिहारी खेल भवन के जिला तलवारबाजी प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु रह चुके हैं और वर्तमान में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, गुवाहाटी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

रविन्द्रण शंकरण ने कहा, “यह बिहार के लिए गर्व की बात है। इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत से राज्य और देश का नाम रोशन किया है।”


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में चोरी से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लोदीपुर टोल प्लाजा के पास पकड़ा गया कथित चोर

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक मोड़, चाकूबाजी में महिला समेत दो लोग घायल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *