छपरा में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बिहार में सारण जिले के इसुआपुर और रसूलपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की देर रात को इसुआपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया वार्ड नंबर 15 निवासी राम विश्वास (50) को घर लौटते समय अनियंत्रित ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी मोटे साह के पुत्र मुन्ना कुमार (34) की मोटरसाइकिल को किसी अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में उसकी मौत हो गई है।

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दोनों थाना की पुलिस ने शवों को को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। दोनों थाना की पुलिस इस मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

  • Related Posts

    कल्याण विगहा में ‘निशांत’ उदय! पूर्वजों के आशीर्वाद से शुरू किया सियासी सफर; समर्थकों ने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे, क्या नीतीश के उत्तराधिकारी तैयार हैं?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *