मधुबनी में डायल 112 की वैन की टक्कर से दो शराब तस्करों की मौत, सड़क जाम और पथराव के बाद पुलिस ने की फायरिंग

मधुबनी/मधवापुर।मधवापुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब डायल 112 पुलिस वैन की टक्कर से दो शराब तस्करों की मौत हो गई। घटना पिरोखर पंचायत भवन के पास एनएच-527सी पर हुई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और पथराव शुरू कर दिया।

छह घंटे तक जाम, पुलिस पर पथराव
हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और सड़क को लगभग छह घंटे तक जाम रखा। प्रदर्शनकारियों ने मृतकों के शव को उठाने से पुलिस को रोका और विरोध में जमकर पथराव किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हवाई फायरिंग कर भीड़ को तितर-बितर किया।

एएसआई और चालक निलंबित, FIR दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी योगेंद्र कुमार ने डायल 112 पुलिस वैन के एएसआई चन्द्र मोहन सिंह और चालक चन्द्रदीप शास्त्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश
मृतकों की पहचान स्थानीय अवैध शराब तस्करों के रूप में की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस वैन ने जानबूझकर टक्कर मारी, जबकि पुलिस का दावा है कि यह दुर्घटनावश हुआ। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

स्थिति नियंत्रण में, पुलिस बल तैनात
घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति अब नियंत्रण में है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


 

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *