पटना के कारगिल चौक़ से सांईस कॉलेज तक दो लेन डबल डेकर कार्य शीघ्र पूर्ण होगा- विजय कुमार सिन्हा

पटना के कारगिल चैक, गाँधी मैदान से पीएमसीएच, अशोक राज पथ होते हुए सांईस कॉलेज तक एलिवेटेड कॉरिडोर (दो लेन डबल डेकर) के निर्माण कार्यों एवं गाँधी सेतु पुल के समानांतर निर्माणीधीन चार लेन पुल का उप मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उप मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री द्वारा अंभियतांओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

IMG 20250215 WA0039

उप मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि इस दो लेन डबल डेकर पथ के निचले डेक की लम्बाई 1449.30 मीटर एवं ऊपरी डेक की लंबाई 2175.50 मीटर है। डेक की चैड़ाई 8.50 मीटर है। इसके निर्माण हेतु 422 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदत्त है। उप मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री द्वारा बताया गया कि पटना के कारगिल चैक से सांईस कॉलेज तक दो लेन डबल डेकर पथ का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से अशोक राज पथ के जाम की समस्या दूर हो जायेगी। कारगिल चैक, गाँधी मैदान से सांईस कॉलेज तक के मार्ग में बहुत सारे शिक्षण संस्थान है, वहां के छात्रों को इस दो लेन डबल डेकर कॉरिडोर के निर्माण से काफी लाभ होगा। छात्र कम समय में शिक्षण संस्थान तक पहुंच सकेंगे।

IMG 20250215 WA0042 scaled

मंत्री ने बताया कि एलिवेटेड कॉरिडोर को आमजनों के लिए यथाशीघ्र प्रारंभ किया जाय। इस सेतु अंभियताओं को स्पष्ट निदेश दिए गये है। गाँधी सेतु समानांतार निर्माणीधीन चार लेन पुल का स्थलीय निरीक्षण भी उप मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री द्वारा किया गया। उप मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री द्वारा बताया गया कि इस पुल का निर्माण मई 2023 में प्रारंभ हुआ है। इस पुल को मार्च-2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पुल का निर्माण कार्य मई 2023 में प्रारंभ हुआ है। यह पुल सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाया जा रहा है। मैनें आज स्टीमर बोट के माध्यम से निर्माण कार्य को निकट से देखा है। उप मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री ने बताया की इस पुल के निर्माण से उत्तर बिहार का आवागमन सुगम होगा। उप मुख्यमंत्री-सह-पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार नितिन गडकरी जी का पूरा सहयोग बिहार प्राप्त हो रहा है।

IMG 20250215 WA0043

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पथ निर्माण विभाग गुणवत्ता पूर्ण निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में सभी क्षेत्रों में विकसित बिहार का सपना साकार हो रहा है।

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *