भागलपुर में दो व्यय प्रेक्षक पहुंचे, चुनावी खर्च पर रखेंगे सख्त नजर

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत प्रत्याशियों के व्यय अनुश्रवण की तैयारी तेज

भागलपुर | 13 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की दिशा में प्रशासनिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त दो व्यय प्रेक्षक सोमवार को भागलपुर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,
श्री अजय ढोके (IRS-IT, 2007) को 152-बिहपुर, 153-गोपालपुर, 154-पीरपैंती (अ.जा.), 156-भागलपुर, और 158-नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों का व्यय प्रेक्षक नामित किया गया है।
वहीं श्री शशि प्रताप सिंह (IDAS, 2013) को 155-कहलगांव और 157-सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्रों का व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।


प्रत्याशियों के खर्च पर रहेगी विशेष निगरानी

दोनों प्रेक्षक निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों के चुनावी व्यय की निगरानी, लेखा परीक्षण, और अनुश्रवण टीमों के समन्वय का कार्य देखेंगे। इसके अलावा वे आचार संहिता से संबंधित खर्चों पर भी निगरानी रखेंगे, ताकि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।


जिला प्रशासन ने की स्वागत व समन्वय बैठक

व्यय प्रेक्षकों के आगमन के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के नेतृत्व में स्वागत और समन्वय बैठक की गई। बैठक में व्यय निगरानी से जुड़ी टीमों को निर्देश दिया गया कि वे सभी विधानसभा क्षेत्रों में व्यय रजिस्टर, वीडियो निगरानी, और फ्लाइंग स्क्वाड की गतिविधियों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें।


 

  • Related Posts

    ओलपुरा में ‘मातम की गंगा’! एक साथ जलीं तीन सगे-चचेरे भाइयों की चिताएं; दिल्ली से लौटकर ‘अंडा’ बेच रहा था सनी, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading