IIIT भागलपुर में ड्रोन और IoT पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, छात्रों ने सीखा आधुनिक तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान

भागलपुर: के मेकाट्रॉनिक्स और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ड्रोन और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 3 और 4 अप्रैल को आयोजित हुई, जिसमें बीटेक, एमटेक और पीएचडी के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. अभिनव गौतम और कार्यशाला समन्वयक डॉ. तामेश्वर नाथ द्वारा की गई। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. मधुसूदन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। उद्घाटन सत्र में छात्रों को आधुनिक तकनीक की बढ़ती उपयोगिता और ड्रोन एवं IoT के भविष्य के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक के सीईओ और फाउंडर अंकित कुमार तथा एवियोनिक्स इंजीनियर अभिज्ञान घोष रहे। पहले दिन सैद्धांतिक सत्र आयोजित किए गए, जिसमें प्रतिभागियों को ड्रोन तकनीक, उसके विभिन्न घटकों, कार्यप्रणाली और IoT के मूलभूत सिद्धांतों से अवगत कराया गया। इसके बाद शाम के सत्र में छात्रों ने व्यावहारिक अभ्यास करते हुए ड्रोन के अलग-अलग हिस्सों को जोड़कर उसे तैयार किया।

दूसरे दिन का सत्र पूरी तरह से प्रैक्टिकल अनुभव पर आधारित रहा। छात्रों ने स्वयं द्वारा तैयार किए गए ड्रोन को उड़ाने का अनुभव प्राप्त किया, जो उनके लिए अत्यंत रोमांचक और ज्ञानवर्धक रहा। अंकित कुमार के निर्देशन में छात्रों ने ड्रोन संचालन की बारीकियों को समझा और रियल-टाइम कंट्रोल का अनुभव लिया।

कार्यशाला के अंतिम चरण में IoT से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें स्मार्ट डिवाइस, कनेक्टिविटी और ऑटोमेशन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस सत्र ने छात्रों को भविष्य की उभरती तकनीकों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. तामेश्वर नाथ, विभागाध्यक्ष डॉ. पूर्णेंदु कुमार मंडल और के सीईओ एवं फाउंडर अंकित कुमार ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

इस कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को न केवल तकनीकी ज्ञान प्राप्त हुआ, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग को समझने का भी अवसर मिला, जो उनके भविष्य के करियर के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा।

  • ये भी पढ़े..

    तीन बच्चों की मां से प्रेम विवाह के बाद सड़क पर हंगामा, दूल्हे की बहनों ने लगाए गंभीर आरोप

    Share Add as a preferred…

    गया में एसटीएफ जवान गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर वर्षों तक यौन शोषण का आरोप

    Share Add as a preferred…