स्वच्छता ही सेवा के तहत नगर परिषद सुलतानगंज में दो दिवसीय पेंटिंग प्रतियोगिता

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर सभापति राज कुमार गुड्डू ने की। कार्यक्रम में उपसभापति नीलम देवी सहित इत्यादि वार्ड पार्षद एंव नगर परिषद के पदाधिकारी शामिल थे

भागलपुर : सुलतानगंज नगर परिषद सुलतानगंज में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय पेंटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर सभापति राज कुमार गुड्डू ने की।

कार्यक्रम में उपसभापति नीलम देवी, सीटी मैनेजर रबिश वर्मा , लोक सहायक स्वच्छता एंव अवशिष्ट स्वच्छता पदाधिकारी अमित कुमार भगत, टाउन प्लानर सुषमा सल्पी थे। कार्यक्रम में सुलतानगंज शहर विभिन्न स्कुली के बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना अपना पेंटिंग प्रस्तुत कि।

इस दौरान नगर सभापति राज कुमार गुड्डू ने मिडिया को बताया कि स्वच्छता ही सेवा के तहत दो दिवसीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जो दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिये स्कुली बच्चों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया जाएगा की बात कही।

इस दौरान वार्ड पार्षद रुबी देवी, विनोद रजक, नवीन कुमार बन्नी, पंकज यादव, एंव नगर परिषद सुलतानगंज के बड़ा बाबु राजीव कुमार, सफाई निरक्षक दिलिप दुबे, कर्मचारी क्रांति कुमारी सहित इत्यादि नगर परिषद के कर्मचारी व स्कूल के शिक्षक एंव शिक्षिका गण एंव वार्ड पार्षद मौजूद थे।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…