बिहार के दो भाईयों को एजेंट ने 6 लाख में थाईलैंड में बेचा! नौकरी के नाम पर कराया जा रहा साइबर क्राइम

इन दोनों छोड़ने को बदले में एजेंट के माध्यम से 2 लाख 40 हजार रुपया मांगा. परिजनों की ओर से रुपया भेजने के बाद भी दोनों भाई अबतक थाईलैंड से भारत नहीं आ सके. इसको लेकर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

गोपालगंज में मानव तस्करी:

दरअसल, मामला गोपालगंज जिले का है. मीरगंज थाना फतेहपुर गांव निवासी रिस्ते दोनों चचेरे भाई है. फतेहपुर निवासी रोशन अली ने हथुआ एसडीपीओ व मीरगंज थाना को आवेदन देकर दोनों भाईयों की वतन वापसी की गुहार लगायी है. रोशन अली रोशन वाहिद के पिता हैं. सअद अली इनका भतीजा है.

यूपी के एजेंट की भूमिका:

रोशन अली ने बताया कि दोनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज सिविल लाइन के निवासी नीरज कुमार से बात की थी. नीरज कुमार नौकरी के लिए विदेश भेजने का काम करता है. नीरज कुमार ने ही दोनों भाईयों से मोटी रकम लेकर विदेश भेजा था. वहां दोनों को बंधक बना लिया गया है.

विजिट वीजा पर भेजा थाईलैंड:

रोशन अली के मुताबिक 26 अक्टूबर को विजिट वीजा के सहारे दिल्ली से फ्लाइट द्वारा थाईलैंड भेज गया था. वहां जाने के बाद उसे इंटरव्यू कराने के नाम पर एजेंटों ने गाड़ी और समुद्री बोट से सैर कराया और म्यांमार में एक अज्ञात जगह पहुंचा दिया.

‘इंटरव्यू के नाम पर घुमाया’:

इसकी जानकारी बेटा तथा भतीजे ने चोरी छिपे वाट्सएप से आडियो, वीडियो तथा फोटो भेज कर दी. पीड़ित दोनों चचेरे भाइयों ने परिजनो को भेजे गए वीडियो के माध्यम से बताया है कि चाइनीज बॉस ने म्यांमार में एक बड़ी चहारदीवारी वाले मकान में बंधक बनाकर रखा है. यहां रहने वाले लोगों से साइबर ठगी कराने का कार्य किया जा रहा है.

IMG 8577

कई देश के युवक-युवतियां फंसे:

दोनों युवकों ने अपने परिजनों को बताया है कि थाइलैंड में पूर्व से कई भारतीय व नेपाली के अलावे पाकिस्तान सहित अन्य देश के युवक व युवतियों को भी बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने का कार्य किया जा रहा है. दोनों युवकों ने वापस भेजने की जिद की तो बताया गया कि एजेंट ने उन्हें 7000 डॉलर यानि 5,97,694 रुपये में बेच दिया है. इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ.

पुलिस विभाग अलर्ट:

मानव तस्करी का मामला सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गयी है. सुरक्षा एजेंसी को भी इसकी जानकारी दी गयी है. पुलिस यूपी के एजेंट नीरज कुमार की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज पुलिस से संपर्क की है. छापेमारी कर नीरज कुमार को गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस टीम यूपी के लिए रवाना हो गया है.

“मानव तस्करी के मामले में मीरगंज थाने की पुलिस प्राथमिकी करने के साथ ही आरोपित एजेंट की तलाश करने में जुट गई है. साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. पुलिस की एक टीम को प्रयागराज भेजा गया है.” -आनंद मोहन गुप्ता, हथुआ एसडीपीओ

  • Related Posts

    बिहार में SC-ST छात्रों की बदलेगी तकदीर! पटना से पूर्णिया तक बिछा ‘शिक्षा का किला’; कुमार रवि बोले- “अब पढ़ाई के साथ मिलेगा घर जैसा माहौल”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कला प्रेमियों के लिए बड़ी खबर! ‘भारतीय नृत्य कला मंदिर’ में नए सत्र का नामांकन शुरू; कथक, भरतनाट्यम से लेकर गिटार तक… अब घर बैठे निखारें अपना हुनर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *