भागलपुर में साइबर ठगी की दो बड़ी वारदात, महिला प्रोफेसर और युवक से 5.22 लाख रुपये गायब

भागलपुर। जिले में साइबर अपराधियों ने दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला प्रोफेसर और एक युवक को शिकार बना लिया। दोनों से कुल 5.22 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई।

प्रोफेसर से 3.47 लाख की ठगी

टीएमबीयू की महिला प्रोफेसर ने बताया कि उन्हें अंजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाला यूपीआई बंद होने की बात कहकर बातचीत को होल्ड पर रखता रहा। इस दौरान किसी लिंक पर क्लिक किए बिना ही उनके खाते से 3.47 लाख रुपये की अवैध निकासी हो गई। मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई गई है।

युवक से 1.75 लाख की ठगी

मधुसूदनपुर के रहने वाले ज्योतिंद्र के खाते से साइबर ठगों ने 1.75 लाख रुपये उड़ा लिए। ठग ने उन्हें कॉल कर बताया कि उनका क्रेडिट कार्ड ब्लॉक होने वाला है। चालू रखना है या ब्लॉक करना है, इस सवाल पर जैसे ही उन्होंने ब्लॉक करने को कहा, खाते से पैसे कट गए। युवक ने भी साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है और पीड़ितों से जरूरी दस्तावेज लिए जा रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    जन सुराज ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत, कार्यकर्ताओं को परेशान करने और आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…