भारतीय बाजार में लॉन्च हुई TVS Apache RTR 310 स्पोर्ट्स बाइक, कपल्स की बनी पसंद

टीवीएस ने घरेलू बाजार में अपनी TVS Apache RTR 310 बाइक को लॉन्च कर दिया, जिसकी कीमत 2.43 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गयी है. कंपनी की तरफ से अपनी इस स्पोर्ट बाइक की बुकिंग पहले ही स्टार्ट की जा चुकी है, जिसे 3,100 रुपए की टोकन मनी के साथ बुक किया जा सकता है.

TVS Apache RTR 310 कीमत

इस बाइक को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें पहला आर्सेनल ब्लैक (कीमत 2.43 लाख, बिना क्विकशिफ्टर के), आर्सेनल ब्लैक ( कीमत 2.58 लाख) और फ्यूरी येलो (कीमत 2.64 लाख) रुपए एक्स-शोरूम रखी गयी है.

TVS Apache RTR 310 इंजन

इस बाइक में 312.12cc सिंगल सिलिंडर लिक्विड कोल्ड इंजन दिया गया है, जो 9700 rpm पर 35.6 hp की पावर और 6650 rpm पर 28.7 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 0-60 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में 2.81 सेकंड का समय लगता है और इसकी टॉप स्पीड 150 किमी/घंटा की है.

TVS Apache RTR 310 फीचर्स

इस बाइक में गो प्रो कंट्रोल के साथ, 5 इंच का टीएफटी फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसके अलावा इसमें सिग्नेचर डीआरएल के साथ स्प्लिट हैडलैंप्स भी मौजूद है. साथ साथ इस बाइक में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रेस ट्यून्ड लाइनर स्टेबिलिटी कंट्रोल और बाई डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी मौजूद है.

TVS Apache RTR 310 खास फीचर

इस बाइक में मिलने वाला सबसे खास फीचर क्लाइमेट कंट्रोल सीट्स हैं, जो केवल 3 मिनट में 15 डिग्री सेलियस कूलिंग और हीटिंग कर सकेगी. इसके अलावा इसमें म्यूजिक कंट्रोल, वॉयस असिस्ट, स्मार्ट हेलमेट डिवाइस कनेक्टिविटी के अलावा टेलीफ़ोन और नेविगेशन भी मौजूद है.

TVS Apache RTR 310 ब्रैकिंग और सस्पेंशन

TVS Apache RTR 310 सस्पेंशन को और बेहतर बनाते हुए फ्रंट और रियर दोनों को ही एडजस्टेबल रूप में दिया गया है. जिन्हें जरुरत पड़ने पर कस्टमाइज किया जा सके.

इनसे होगा मुकाबला 

टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 स्पोर्ट बाइक से मुकाबला करने वाली बाइक्स में बीएमडब्ल्यू जी310, केटीएम 390 ड्यूक, बजाज डोमिनार 400 और ट्रायम्फ स्पीड 400 शामिल हैं.

Related Posts

​बाढ़ पुलिस का ‘लॉन्ग रेंज’ ऑपरेशन: तमिलनाडु से दबोचा गया स्वर्ण व्यवसायी को लूटने वाला डकैत; 2024 से था फरार, शेखपुरा का रहने वाला है सनी

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *