
नई दिल्ली/भागलपुर | गुरुवार को सर्राफा बाजार (Bullion Market) में हाहाकार मच गया। वैश्विक स्तर पर बिकवाली के दबाव और डॉलर के मजबूत होने से कीमती धातुओं के दाम धड़ाम से नीचे आ गिरे। सबसे बुरा हाल चांदी का हुआ, जो सीधे 10 प्रतिशत टूट गई।
एक नजर में आज के भाव (दिल्ली सर्राफा बाजार)
- चांदी (Silver): 10% की भारी गिरावट के साथ अब 2.68 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
- सोना (Gold 99.9%): इसमें भी 4,500 रुपये की बड़ी गिरावट आई है। अब 10 ग्राम सोने का भाव 1,60,600 रुपये रह गया है।
क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने इस गिरावट के पीछे तीन मुख्य कारण बताए हैं:
- मजबूत डॉलर: अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ है, जिससे सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा।
- फेडरल रिजर्व का डर: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों ने सख्त टिप्पणियां की हैं, जिससे ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका है।
- सुरक्षित निवेश में कमी: निवेशकों ने सुरक्षित निवेश (Safe Haven) माने जाने वाले सोने से पैसा निकालकर डॉलर में लगाना शुरू कर दिया है।
शादी वाले घरों में लौटी रौनक
फरवरी में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोने-चांदी के दामों में इस भारी गिरावट से उन परिवारों को बड़ी राहत मिली है, जिनके घर में शादी-ब्याह है।


