इस राज्य में बीच सड़क पर बस से टकराई ट्रक, दुर्घटना में 14 लोगों की मौत

असम: गोलाघाट जिले में बुधवार की अहले सुबह एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में  कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। गोलाघाट एसपी राजेन सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना गोलाघाट के डेरगांव के पास बलिजान इलाके में सुबह करीब 5 बजे हुई है।

बस और ट्रक के बीच ऐसी टक्कर हुई कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती लोगों और मृतकों की चीख-पुकार मची है।

शवों की शिनाख्त की जा रही है, उसके बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    ‘अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे राहुल गांधी’, पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन पर संजय झा का तीखा हमला

    Share Add as a preferred…