आसमान से खेत में आ गिरी आफत, पूरे गांव में मच गई अफरातफरी, एक पंखा थी ‘वजह’…

बिहार के गया के बोधगया प्रखंड में मंगलवार को सेना का एक माइक्रो एयरक्राफ्ट प्रशिक्षण के दौरान खेत में गिर गया. खेत में एयर क्राफ्ट को गिरते देख गांव में अफरातफरी की स्थिति बन गई. हालांकि इस दुर्घटना में दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

बताया जाता है कि ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) से रूटीन प्रशिक्षण के क्रम में माइक्रो एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी थी. इसी दौरान पंखे में आई तकनीक खराबी के कारण एयरक्राफ्ट बगदाहा गांव के खेत में जा गिरा।

एयरक्राफ्ट में एक महिला और एक पुरुष पायलट सवार थे और दोनों सुरक्षित हैं. घटना के बाद पायलटों ने इसकी सूचना एकेडमी को दी. एकेडमी के अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए हैं. एयरक्राफ्ट को वापस कैंप ले जाया जा रहा है.बताया जाता है कि एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना हुई. ग्रामीण बताते हैं कि डेढ़ साल पहले भी इसी गांव में ऐसे ही प्रशिक्षण के दौरान एयरक्राफ्ट गिरा था।

Related Posts

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: खाद्य विभाग में 19 आपूर्ति निरीक्षक और 3 प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ट्रांसफर

Share Add as a preferred…

Continue reading
थावे दुर्गा मंदिर में प्रसाद को लेकर विवाद, श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच मारपीट; कई घायल

Share Add as a preferred…

Continue reading