त्रिवेणीगंज: दिनदहाड़े 6 लाख की लूट, दो बाइक पर सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया वारदात को अंजाम

त्रिवेणीगंज (सुपौल) |पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा त्रिवेणीगंज में रुपये जमा करने जा रहे निजी कंपनी के दो कर्मियों से दिनदहाड़े हथियारबंद लुटेरों ने ₹5 लाख 780 रुपये नकद, मोबाइल फोन और पर्स लूट लिए। इस दुस्साहसिक वारदात को छह नकाबपोश अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया और फरार हो गए।

घटना का विवरण

पीड़ित विकास कुमार ने बताया कि वह और एरिया मैनेजर विजय कुमार एक अपाचे बाइक से जनता रोड स्थित कार्यालय से कलेक्शन के जमा रुपये लेकर त्रिवेणीगंज स्थित पीएनबी शाखा जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास एक अपाचे बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधी सामने से आए और उनकी बाइक की चाबी छीन ली। उसी समय पीछे से एक पल्सर बाइक पर सवार तीन अन्य अपराधी भी आ धमके और हथियार दिखाकर उन्हें घेर लिया।

इसके बाद अपराधियों ने रुपयों से भरा बैग, मोबाइल फोन और पर्स भी छीन लिए और वंशी चौक की ओर फरार हो गए।

पुलिस की तत्परता

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामसेवक रावत और अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों के संभावित भागने के रास्तों की पहचान की जा रही है।

स्थानीय लोगों में दहशत

दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग की है।


 

  • Related Posts

    ​बिहार में 52 हजार ड्राइवरों पर ‘ब्रेक’: हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं पहना तो जाएगा लाइसेंस; पटना टॉप पर, भागलपुर दूसरे नंबर पर; देखें पूरी लिस्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    ​पटना पुलिस में बड़ा फेरबदल: दीदारगंज थानेदार पर गिरी गाज, अवैध मिट्टी कटाई में लापरवाही पड़ी भारी; 9 अफसरों का ट्रांसफर, देखें नई लिस्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *