‘हर घर तिरंगा अभियान – 2025’ के तहत केंद्रीय विद्यालय, मालदा में तिरंगा एवं साइकिल रैली का आयोजन

मालदा, 12 अगस्त 2025मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से, पूर्वोत्तर रेलवे मालदा मंडल द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान – 2025 (चरण-2)’ के अंतर्गत आज केंद्रीय विद्यालय, मालदा में तिरंगा रैली एवं साइकिल रैली का सफल आयोजन किया गया।

विद्यालय प्राचार्य के निर्देशन में आयोजित इस रैली की शुरुआत केंद्रीय विद्यालय, मालदा से हुई और यह बाग बाड़ी बांध तक निकाली गई। इस दौरान कक्षा 6 से 12 तक के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और जय हिंद के गगनभेदी नारे लगाकर वातावरण को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना, एकता को बढ़ावा देना और युवाओं में देशभक्ति के मूल्यों का संचार करना था। मालदा मंडल लगातार सामाजिक एवं जन-जागरूकता अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और विशेष रूप से युवाओं के बीच देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश प्रसारित करता रहा है।

यह रैली ‘हर घर तिरंगा अभियान – 2025’ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही, जिसने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और गरिमा को बनाए रखने के सामूहिक संकल्प को पुनः दृढ़ किया।


 

  • Related Posts

    ​Bihar Politics: बिहार में ‘खेला’ शुरू! नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट; जानें क्या है दिल्ली का ‘मेगा प्लान’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुजफ्फरपुर में होलिका दहन पर तीन नाबालिग लापता, गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading