मालदा मंडल में हरिशंकर परसाई की जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह एवं हिंदी कार्यशाला

मालदा, 22 अगस्त 2025:मालदा मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में हिंदी साहित्य के प्रख्यात व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई की जयंती के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, मालदा में एक गरिमामय श्रद्धांजलि समारोह और हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

समारोह की अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी, मालदा श्री शिव कुमार प्रसाद ने की। राजभाषा अधिकारी प्रभारी श्री आयुष बेहरा ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत हरिशंकर परसाई जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। तत्पश्चात् डॉ. अभय कुमार और डॉ. चंदन कुमार ने परसाई जी के व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डाला।
अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री शिव कुमार प्रसाद ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा, “परसाई जी के व्यंग्य केवल हास्य नहीं, बल्कि समाज में चेतना फैलाने का सशक्त माध्यम हैं। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।”

कार्यक्रम में श्री इंद्र ज्योति राय ने परसाई जी के जीवन और कृतित्व पर पावर पॉइंट प्रेज़ेंटेशन प्रस्तुत किया। हिंदी में मूल टिप्पण आलेखन योजना (2024-25) के सफल प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

इसके अलावा, जंगीपुर रोड स्टेशन पर 21 और 22 अगस्त को दो दिवसीय हिंदी कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में कर्मचारियों को सरकारी कार्यों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग, भाषा की सरलता और स्पष्टता पर प्रशिक्षण दिया गया।

राजभाषा विभाग ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल भाषा के संवर्द्धन में मदद करते हैं, बल्कि मंडल में कार्य संस्कृति को भी सुदृढ़ बनाते हैं।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading
    भागलपुर में दहेज प्रताड़ना का दर्दनाक मामला, इलाज के दौरान नवविवाहिता सीता कुमारी की मौत

    Continue reading