संसद में मणिपुर मुद्दे पर आज भी जबरदस्त हंगामा, लोकसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित

संसद के मॉनसून सत्र में लगातार तीसरे दिन सोमवार को मणिपुर हिंसा मुद्दे पर गतिरोध बरकरार रहा था। माना जा रहा है कि चौथे दिन भी संसद में इस मसले पर हंगामा जारी रहेगा। सोमवार को राज्यसभा में ‘अशोभनीय आचरण’ के लिए AAP सदस्य संजय सिंह को वर्तमान सत्र के शेष हिस्से के लिए निलंबित कर दिया गया था।

कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया जिसके बाद सदन की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

संसद की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा और राज्य सभा में चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया है।

लोकसभा सांसद सोनिया गांधी संसद पहुंचीं

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सोनिया गांधी संसद पहुंचीं।

राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष कक्ष में हुई विपक्षी नेताओं की बैठक

सदन के पटल पर रणनीति पर चर्चा करने के लिए संसद में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष कक्ष में समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *