भागलपुर के सभी सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

भागलपुर | 27 अगस्त 2025: भागलपुर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर पदाधिकारियों को निर्वाचन कार्य से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण तीन शिफ्ट में नोडल पदाधिकारी वरीय उपसमाहर्ता श्री मिथिलेश प्रसाद एवं मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता और जिम्मेदारी से करने का निर्देश दिया। उन्होंने बूथ स्तर पर AMF की सुविधा को शत-प्रतिशत पूर्ण करने तथा वलनरेबल वोटरों की पहचान करने पर विशेष जोर दिया।

साथ ही, सेक्टर पदाधिकारियों को मतदान तिथि से पूर्व और मतदान के दिन निभाई जाने वाली जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया।

आईटी प्रबंधक एवं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी ने C-Vigil App की जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। प्रशिक्षण के दौरान सेक्टर पदाधिकारियों को हस्तपुस्तिका भी उपलब्ध कराई गई।

सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

 

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…