बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस ने स्पेशल ब्रांच के ASI को रौंदा, मौत

Arrah शहर के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच के एएसआई Rajiv Ranjan उर्फ गोल्डी की मौत हो गई। तेज रफ्तार प्राइवेट स्कूल बस ने उनकी बाइक को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद बस छोड़कर फरार हुआ चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन को बीच सड़क पर छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। बाद में उसने प्राइवेट बस स्टैंड के पास बस खड़ी कर दी और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्पेशल ब्रांच में तैनात थे एएसआई

मृतक राजीव रंजन की उम्र 42 वर्ष बताई जा रही है। वे आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव वार्ड संख्या-9 के निवासी थे।

वे बलिगांव पंचायत के पैक्स अध्यक्ष राम लायक सिंह के पुत्र थे और बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच में सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग Patna में थी।

दादा के श्राद्ध कार्यक्रम के बाद लौट रहे थे पटना

परिवार के सदस्य अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 19 मई को राजीव रंजन के दादा का निधन हो गया था। सोमवार को गांव में सतलेहान कार्यक्रम आयोजित था।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे बाइक से पटना ड्यूटी के लिए लौट रहे थे, तभी बाईपास रोड पर यह हादसा हो गया।

परिवार और पुलिस महकमे में शोक

राजीव रंजन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

साथ ही पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए आरोपी बस चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

Bihar Police की टाउन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

हादसे के कारणों की जांच के लिए पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    नालंदा में सनसनी: दो दिन से लापता छात्रा का शव कुएं से बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव में मनोज तिवारी का प्रशांत किशोर पर हमला: ‘पीड़ित परिवार के दर्द पर राजनीति करना शर्मनाक’

    Share Add as a preferred…