गंगा नदी में दर्दनाक हादसा: मुख्यमंत्री ने की अनुग्रह अनुदान की घोषणा, मृतकों के परिवारों को मिलेंगे 4-4 लाख रुपये

पटना के कलेक्ट्रेट घाट पर गंगा नदी में नहाने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में चार युवकों की डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और इसे अत्यंत दुखद बताया है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान करने का निर्देश दिया है। साथ ही, उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार हर दुःखद परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है। अनुग्रह अनुदान के जरिए परिवारों को आर्थिक सहयोग दिया जाएगा, ताकि वे इस कठिन समय में मजबूती से आगे बढ़ सकें।

  • ये भी पढ़े..

    रोहतास में 321 महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड संपन्न, डीआईजी ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

    Share Add as a preferred…

    मोतिहारी में जमीन खाली कराने पहुंची पुलिस, विरोध के बीच हाईवे किनारे जमकर हंगामा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *