भागलपुर में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के आगमन पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

भागलपुर। राहुल गांधी (नेता प्रतिपक्ष, भारत सरकार) और श्री तेजस्वी यादव (नेता प्रतिपक्ष, बिहार विधानसभा) के 22 अगस्त 2025 को भागलपुर आगमन के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

ट्रैफिक एडवाइजरी इस प्रकार है :

  1. दोगच्छी से चम्पानगर होते हुए वीवीआईपी का काफिला स्टेशन चौक, उल्टापुल, शहीद चौक, तिलकामांझी, जीरोमाइल होते हुए विक्रमशिला पुल पार कर नवगछिया जाएगा।
  2. दोपहर 2:00 बजे के बाद स्टेशन क्षेत्र में टोटो और टेंपो का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  3. बरारी से टोटो/टेंपो मायागंज अस्पताल होकर बरगद पेड़ (खंजरपुर)–मनाली मार्ग से साहेबगंज तक आ-जा सकेंगे।
  4. खलीफाबाग से किसी भी वाहन को शहीद चौक की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहन खरमन चौक से निचली सड़क का उपयोग कर सकेंगे।
  5. बरारी चम्पारण मीट दुकान मोड़ से प्राइवेट छोटी चारपहिया वाहन सबौर तक जा सकेंगे। वहीं सबौर से आने वाले वाहन पॉलिटेक्निक कॉलेज–मायागंज अस्पताल होकर निचली सड़क से बरारी लौटेंगे।
  6. गुड़हट्टा चौक से कोई भी वाहन/टोटो/टेंपो उल्टा पुल की ओर नहीं आएंगे।
  7. दक्षिणी क्षेत्र भागलपुर की गाड़ियाँ और टोटो/टेंपो का संचालन गुड़हट्टा चौक तक सामान्य रूप से जारी रहेगा।
  8. प्राइवेट बसों का परिचालन गुड़हट्टा चौक पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे से किया जाएगा।
  9. वीवीआईपी काफिले के आगे बढ़ते ही पीछे की यातायात व्यवस्था पूर्ववत होती जाएगी।
  10. जीरोमाइल बस स्टैंड से निकलने वाली सभी बसें केवल ऊपर वाले ब्रिज मार्ग का उपयोग करेंगी।
  11. दोपहर 2:00 बजे के बाद तिलकामांझी सरकारी बस डिपो से बांका और मुंगेर की ओर जाने वाली परिवहन बसें शहर में प्रवेश न कर बरारी–जीरोमाइल बायपास मार्ग का उपयोग करेंगी।
  12. छोटी वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा लाजपत पार्क, सैंडिस कंपाउंड, डिज्नी लैंड (जीरोमाइल के पास) और इनकम टैक्स बाउंड्री पार्किंग में उपलब्ध रहेगी।
  13. यह ट्रैफिक व्यवस्था दोपहर 2:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी।

पुलिस उपाधीक्षक, यातायात भागलपुर ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए निर्धारित मार्गों का उपयोग करें।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत में

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह को भावुक विदाई, अधिकारियों ने कहा— उनके कार्यकाल से मिली नई कार्यशैली की सीख

    Share Add as a preferred…