आज का राशिफल 15 दिसंबर 2025: सोमवार को भोलेनाथ की विशेष कृपा, इन 3 राशियों के बनेंगे बिगड़े काम

आज पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का शुभ संयोग है। एकादशी तिथि आज रात 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। वहीं दोपहर 12:30 बजे तक शोभन योग तथा सुबह 11:09 बजे तक चित्रा नक्षत्र, इसके बाद स्वाती नक्षत्र प्रभावी रहेगा। आज सफला एकादशी व्रत भी किया जा रहा है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व है।

ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। करियर, शिक्षा, धन, पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों में कई लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—

मेष राशि

आज लोग आप पर भरोसा करेंगे। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। छोटे भाई से शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 4

वृष राशि

आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा। आर्किटेक्चर और निर्माण से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। किसानों को फसल बिक्री से अच्छा फायदा होने के योग हैं।
शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 2

मिथुन राशि

आज आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पारिवारिक मामलों में सामूहिक निर्णय फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 5

कर्क राशि

रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी पुराने मित्र की सहायता आपके भविष्य में काम आएगी। नए कार्यों से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 9

सिंह राशि

आज लंबे समय से प्रतीक्षित अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पदोन्नति या आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 1

कन्या राशि

किस्मत आज आपका साथ देगी। व्यापार में सलाह लेकर काम करना लाभकारी रहेगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है।
शुभ रंग: पिंक | शुभ अंक: 2

तुला राशि

आज आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 3

वृश्चिक राशि

जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। काम अधिक होने से थकान महसूस हो सकती है, सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 5

धनु राशि

आज का दिन विशेष रहेगा। व्यवहार में लचीलापन रखें, इससे कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। प्रमोशन के संकेत हैं।
शुभ रंग: पर्पल | शुभ अंक: 6

मकर राशि

दिन सामान्य रहेगा। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है, सतर्क रहें। महिलाओं को अचानक धन लाभ हो सकता है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 6

कुंभ राशि

अपने व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने की जरूरत है। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। नया काम शुरू करने से पहले सलाह लें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6

मीन राशि

आज मन अध्यात्म की ओर रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का योग है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: मेजेंटा | शुभ अंक: 8

  • Related Posts