आज का राशिफल: 22 दिसंबर 2025, सोमवार पौष शुक्ल द्वितीया पर सभी 12 राशियों का हाल

आज सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को पौष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। द्वितीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी, इसके बाद शुक्ल तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। आज शाम 4 बजकर 41 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। वहीं उत्तराषाढ़ा नक्षत्र आज पूरे दिन और पूरी रात रहने के बाद कल सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक प्रभावी रहेगा।
ज्योतिषाचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, साथ ही शुभ अंक और शुभ रंग।

मेष राशि
आज आपमें नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा। जो भी कार्य करेंगे, पूरे मन से करेंगे। कोई नया अनुभव जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। मानसिक परेशानियों से राहत मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 1

वृष राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन सूझबूझ से काम लेना जरूरी होगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6

मिथुन राशि
आज मन थोड़ा उदास रह सकता है, जिसकी वजह नकारात्मक सोच हो सकती है। परिवार में खुशहाली बनाए रखने के लिए खुद को संभालना जरूरी होगा। सकारात्मक सोच अपनाने से दिन बेहतर बन सकता है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 8

कर्क राशि
आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। संपत्ति से जुड़ी समस्याएं प्रयासों के बाद सुलझेंगी। रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

सिंह राशि
आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। मौसम बदलने के कारण स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। समाजसेवा से जुड़े लोगों को सम्मान और सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें और विवादों से दूर रहें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8

कन्या राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता से मन की बात साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें परिवार से मिलने का अवसर मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होकर मानसिक शांति मिलेगी। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 3

तुला राशि
आज का दिन बदलाव से भरा रहेगा। पैतृक व्यवसाय करने वाले लोग किसी नए निर्णय को लेकर पिता से बातचीत कर सकते हैं। परिवार के साथ भजन-कीर्तन या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का योग है। वाणी में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 7

वृश्चिक राशि
आज आपकी दिनचर्या संतुलित रहेगी। मन में सकारात्मकता बनी रहेगी, जिससे काम में मन लगेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग हैं। ऑनलाइन कामकाज कर रही महिलाओं की आमदनी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 3

धनु राशि
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों का महत्व आज आपको विशेष रूप से महसूस होगा। कहीं से अचानक कोई महत्वपूर्ण सूचना या बुलावा मिल सकता है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 4

मकर राशि
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपने काम को टालने से बचें। नए विषयों में रुचि बढ़ेगी और गुरुजनों का मार्गदर्शन मिलेगा। मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1

कुंभ राशि
आज दिन की शुरुआत शांत मन से होगी। धन और अनाज में वृद्धि के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए खानपान पर ध्यान दें। कुछ कामों में रुकावट आएगी, लेकिन शाम तक समाधान हो जाएगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7

मीन राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखेंगे। किसी कार्य को पूरा करने के लिए नए तरीकों पर विचार करेंगे। व्यापार करने वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 9

  • Related Posts

    4 मार्च को शुभ योग में मनाई जाएगी होली, राशि अनुसार रंगों का विशेष महत्व

    Share Add as a preferred…

    Continue reading