1.70 लाख शिक्षक के पदों पर आवेदन की आखिरी तारिख आज, जल्दी करें अप्लाई

पटना: बिहार में शिक्षकों के लिए निकली अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन की आखरी तिथि आज है. इच्छुक अभ्यर्थी 22 जुलाई की देर रात 11:59 तक आवेदन कर सकते हैं. इस वैकेंसी के तहत 170461 शिक्षक बहाल किए जाएंगे जिसमें 79943 प्राइमरी टीचर होंगे. 32916 माध्यमिक टीचर होंगे और 57602 उच्च माध्यमिक शिक्षक होंगे. आवेदन की प्रक्रिया 15 जून से शुरू है और आवेदन की आखिरी तिथि 12 जुलाई थी लेकिन अभ्यर्थियों की डिमांड पर दो बार आवेदन की आखिरी तिथि बढ़ाई जा चुकी है।

इससे पहले आवेदन की आखिरी तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई की गई थी. फिर बीपीएससी ने आवेदन की आखिरी तिथि बढ़ाकर 19 जुलाई की. जिसमें विलंब शुल्क के साथ आवेदन की आखिरी तिथि 22 जुलाई निर्धारित की गई. बिहार लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि अब आवेदन की आखिरी तिथि विस्तारित नहीं की जाएगी. आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.nic.in पर जाकर शिक्षक बहाली के लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

बताते चलें कि इस बार शिक्षकों की बहाली बीपीएससी की परीक्षा के आधार पर की जाएगी और जा लिखित परीक्षा 24 अगस्त से शुरू हो रही है. जो 27 अगस्त तक चलेगी. सभी विद्यालय शिक्षकों के लिए ली जाने वाली लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय आधारित होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग की जाएगी. अभ्यर्थी किसी एक ही विषय का चयन कर सकते हैं, जिस विषय में उन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण किया है।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *