महिलाओं के सवाल से बचने के लिए 23 दिसंबर से प्रगति यात्रा करने की घोषणा की: राजद

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा 15 दिसंबर से निकालने वाले थे, लेकिन जैसे ही तेजस्वी प्रसाद यादव ने माई- बहन मान योजना के अंतर्गत ₹2500 प्रत्येक माह देने की घोषणा की। उसके बाद नीतीश को इस बात की बेचैनियां बढ़ गई। और उनको घबराहट हो गई कि महिलाओं के बीच महिला संवाद यात्रा में जाकर वह किस तरह से संवाद करेंगे।

एजाज ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पता है कि महिलाएं उनसे सवाल करेंगी, महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ती महंगाई, मुजफ्फरपुर सेलटर होम के संबंध में कि सरकार ने उनके प्रति न्याय क्यों नहीं किया। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति सरकार गंभीर क्यों नहीं है, आखिर उसकी सोच क्या है, तो उनके पास जवाब नहीं होता। इसीलिए इन्होंने महिलाओं के सवाल से बचने के लिए 23 दिसंबर से प्रगति यात्रा करने की घोषणा की है।

एजाज ने पूछा कि नीतीश बताएं की 20 वर्षों में बिहार में कहां प्रगति हुई है। हां सरकार के स्तर से प्रगति दिख रहा है बिहार में बढ़ते अपराध की। बिहार में महिलाओं पर अत्याचार की। बिहार में पुल पुलिया गिर रहे हैं बिहार में पर्चे लिक हो रहे हैं। बिहार में अधिकारियों के द्वारा छात्रों को थप्पड़ मारे जा रहे हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य पूरी तरह से रसातल में चला गया है। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बिहार फिसड्डी राज है इन बातों की प्रगति की चर्चा नीतीश अपनी यात्रा में करेंगे। एजाज ने कहा कि बताएं नीतीश की बिहार में आपने 20 वर्षों में बिहार को कहां पहुंचा दिया है ,बिहार के लोग आपकी प्रगति को खोज रहे हैं, जो कहीं नहीं दिख रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना के ट्रैफिक को मिलेगी नई रफ्तार, मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेज; दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मेदांता हॉस्पिटल सील, जांच में मिलीं गंभीर अनियमितताएं

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *