भागलपुर में “तिलकामांझी हेल्थ केयर सेंटर” का शुभारंभ, अब अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे

भागलपुर।भागलपुर वासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सौगात जुड़ गई है। तिलकामांझी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस रोड स्थित कल्याण ज्वेलर्स के सामने वाली गली में “तिलकामांझी हेल्थ केयर सेंटर” का भव्य उद्घाटन किया गया। यह मल्टी सुपर स्पेशियलिटी सेंटर अब शहरवासियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों की टीम के साथ गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराएगा।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की मजबूत टीम

इस हेल्थ केयर सेंटर की खासियत इसकी अनुभवी और दक्ष डॉक्टरों की टीम है।

  • डॉ. अंकिता — आईसीयू व आपातकालीन चिकित्सा में माथुरा और दुर्गापुर जैसे प्रतिष्ठित अस्पतालों का कार्य अनुभव।
  • डॉ. संदीप के.आर. — पूर्व सीनियर रेजिडेंट, IGIMS पटना और जेएलएनएमसीएच मायागंज के जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन।
  • डॉ. निवेदिता — बाल रोग विशेषज्ञ, मायागंज और ANMCH में वरिष्ठ रेजिडेंट के रूप में सेवाएं दे चुकीं।

जनसेवा की भावना के साथ किया गया शुभारंभ

हेल्थ केयर सेंटर के मैनेजमेंट डायरेक्टर सन्नी कुमार ठाकुर ने बताया कि, “भागलपुर और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बड़े अस्पतालों में इलाज के नाम पर अधिक पैसे चुकाने पड़ते थे। अब यहां कम खर्च में बेहतर इलाज की व्यवस्था की गई है।”

वहीं, दूसरे मैनेजमेंट डायरेक्टर रिटायर्ड सूबेदार मेजर ऑर्डिनरी लेफ्टिनेंट एस. के. ठाकुर ने कहा, “मैंने 32 वर्षों तक आर्मी मेडिकल कोर में देश सेवा की है। अब उसी भावना से इस सेंटर के माध्यम से जनता की सेवा करना मेरा उद्देश्य है।”

उपलब्ध सेवाएँ

तिलकामांझी हेल्थ केयर सेंटर में मरीजों को निम्नलिखित सेवाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी:

  • डायबिटीज
  • थायराइड
  • हृदय रोग
  • लिवर, किडनी, मस्तिष्क, छाती व टीबी रोग
  • दमा, गठिया, लकवा, मूत्र रोग
  • ECG
  • पैथोलॉजी
  • बाल रोग विशेषज्ञ की सेवाएं
  • तथा आधुनिक दवा दुकान की सुविधा

भागलपुर में तिलकामांझी हेल्थ केयर सेंटर के शुभारंभ से शहरवासियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ अब अपने ही शहर में सुलभ हो सकेंगी।


 

ये भी पढ़े..

लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

Share Add as a preferred…

18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *