‘टाइगर जिंदा है’ पटना में लगे नीतीश कुमार के पोस्टर, आखिर इस संदेश के क्या हैं मायने?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर और ‘टाइगर जिंदा है’ के नारे के साथ पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर में एक बाघ (टाइगर) की भी तस्वीर लगाई गई है, जिसमें लिखा गया है ‘टाइगर जिंदा है’. पोस्टर लगाने वाले का नाम सोना सिंह लिखा गया है।

पटना में नीतीश कुमार का पोस्टर: बिहार की राजनीति में अक्सर पोस्टर के जरिए संदेश देने की कोशिश की जाती रही है. लोकसभा के चुनाव परिणाम आने के बाद बिहार में एक बार फिर से पोस्टर वार शुरू हो गया है. पटना में लगाए गए एक पोस्टर ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. साथ ही बीजेपी और विपक्ष के बीच भी इस पोस्टर की खूब चर्चा है. दरअसल इस पोस्टर में नीतीश कुमार की एक बड़ी सी तस्वीर लगाई गई है. नीतीश की तस्वीर के दाएं और बाएं दो बाघ की तस्वीर लगाई गई है और लिखा गया है ‘टाइगर जिंदा है.’

नीतीश का संदेश किसके लिए?: नीतीश कुमार का यह पोस्टर पटना के कोतवाली थाने के पास लगाया गया है. पोस्टर लगाने वाले का नाम सोना सिंह लिखा है. इस पोस्टर को देखने के बाद सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर किसे संदेश देने की कोशिश की जा रही है? बता दें कि चुनाव के नतीजे आने के बाद नीतीश कुमार एक बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं और किंग मेकर की भूमिका में हैं. जेडीयू और बीजेपी दोनों को 12-12 सीटें आई हैं. नीतीश कुमार ने 16 और भाजपा ने 17 सीटों पर इलेक्शन लड़ा था. बिहार में बीजेपी को बड़ा नुकसान हुआ है।

 

Related Posts

लक्ष्मीपुर में ‘अपहरण’ का द एन्ड: बंगाल के व्यवसायी को स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे अपराधी; पुलिस ने दबोचा, बेहोश करने वाली गोलियां मिलीं

Share Add as a preferred…

Continue reading
नालंदा की बेटियों के लिए खुशखबरी: बिंद में खुलेगा ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’; एथलेटिक्स, फुटबॉल और तीरंदाजी की मिलेगी फ्री ट्रेनिंग, हॉस्टल भी तैयार

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *