गुरुवार की रात रही सबसे ज्यादा ठंड

भागलपुर। सर्द पछुआ हवा का प्रकोप जारी है। बीते दो दिनों में रात का पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क चुका है। गुरुवार की रात तो इस सीजन की सबसे सर्द रात साबित हुई। रात का पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले 14 दिसंबर 2024 को रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। वहीं गुरुवार को सूरज की तपिश ने निचले वायुमंडल में जमे कोहरे की परत को पिघलाया तो दिन भर धूप खिली रही। जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। दिन ढलने के साथ ही फिर शहर कोल्ड कर्फ्यू की जद में आ गया और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गये।

रात का पारा 3.4 डिसे लुढ़का तो तीन डिसे उछल गया दिन का पारा बीते 24 घंटे में मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 3.0 डिग्री सेल्सियस उछल गया तो वहीं रात का पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

शनिवार तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, फिर मिलेगी थोड़ी राहत बीएयू सबौर के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शुक्रवार एवं शनिवार को कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वहीं दिन में धूप होने के बावजूद सर्द पछुआ हवा ठिठुरन का अहसास कराएगी।

बीते साल में सबसे कम न्यूनतम तापमान

तारीख न्यूनतम तापमान

26 जनवरी 2024 5.4 डिग्री सेल्सियस

23 जनवरी 2024 6.0 डिग्री सेल्सियस

14 जनवरी 2024 6.5 डिग्री सेल्सियस

28 जनवरी 2024 6.5 डिग्री सेल्सियस

02 जनवरी 2025 7.6 डिग्री सेल्सियस

14 दिसंबर 2024 8.4 डिग्री सेल्सियस

  • Related Posts

    रोहतास में पीके का ‘पावर पंच’! “बच्चों की बात छोड़िए, बिहार में तो मुख्यमंत्री ही पलायन कर रहे हैं”; 1 करोड़ नौकरी के वादे पर नीतीश को घेरा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना मेट्रो के ‘प्रायोरिटी कॉरिडोर’ पर बढ़ा कदम! खेमनीचक से मलाही पकड़ी तक हाई-लेवल चेकिंग; अब बस कुछ ही दूर है सफर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *