बिहार के कई इलाकों में ठनका का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

बिहार में इन दिनों मानसून की रफ्तार काफी सुस्त पड़ी हुई है. जिस वजह से पूरा बिहार उमस भरी गर्मी की चपेट में है और बिहार में सूखे का संकट भी है भी है. हालांकि प्रदेश में आज यानी शनिवार से मानसून का सिस्टम सक्रिय हो रहा है. हालांकि राजधानी पटना को अभी भी बारिश का इंतजार है और पटनावासी उमस भरी गर्मी से परेशान है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तर पूर्व क्षेत्र के 7 जिले सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और दक्षिण पश्चिम के 6 जिले बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में अनेक स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी के समय पूरे राज्य भर में पुर्वा हवा का प्रवाह बना हुआ है. इस हवा से वातावरण को नमी मिलती है और बारिश की संभावना बनती है. लेकिन वर्तमान के पुर्वा से मिलने वाली नमी में इतनी ताकत नहीं है, जो ऊपर के वातावरण तक पहुंच सके. इसी कारण राज्य में बारिश नहीं हो रही है।

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *