समस्तीपुर में शादी से लौटने के दौरान भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, आठ घायल

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के मोरवाड़ा चौक के समीप सिंघिया-बहेड़ी मार्ग पर शादी से लौट रही एक स्कार्पियो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई. इस भीषण सड़क हादसे में स्कार्पियो चालक समेत दो व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि, स्कार्पियो पर सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

GridArt 20230611 124618496

सभी शादी समारोह में शामिल होने आए थे. इस हादसे के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया. मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि इस सड़क हादसे में आठ लोग घायल है।

बताया जा रहा है कि यह टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए. सड़क दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि, एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस तरह से इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है. सड़क पर खड़े ट्रक में स्कार्पियो ने टक्कर मार दी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

  • Related Posts

    शिवानंद तिवारी का अमिताभ दास पर तीखा हमला: बोले- ‘मानसिक रूप से बीमार लगते हैं पूर्व IPS’; CM के बेटे निशांत को बताया बेहद सरल और विवादों से दूर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *