भागलपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ तीन गिरफ्तार

भागलपुर। आरपीएफ की टीम ने मोबाइल के साथ चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर रंधीर कुमार ने बताया कि आरपीएफ जवान के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति देखकर भागने लगे। टीम ने भाग रहे जुनैद खान निवासी हुसैनपुर, थाना-मुजाहिदपुर, मो. छोटू उर्फ मुस्ताक निवासी मौलानाचक, थाना मुजाहिदपुर, मो. अंसार निवासी लोदीपुर, थाना लोदीपुर को हिरासत में लिया। जुनैद के पास से बिना सिम कार्ड के तीन मोबाइल फोन, मो. छोटू के कब्जे से एक मोबाइल बिना सिम कार्ड के और मो. अंसार के पास से एक एंड्रॉइड मोबाइल बरामद किया गया।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में ‘रोड रेज’ का खौफनाक अंत! ‘रॉन्ग साइड’ से जाने पर टोका तो ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला; मोतीपुर बाजार में मची चीख-पुकार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *