भागलपुर यूनिवर्सिटी समीप हथिया नाले से निकलने वाले कचरे से फैली गंदगी, दुर्गंध से हजारों की आबादी परेशान

भागलपुर के तिलकामांझी स्थित विश्वविद्यालय के पीछे हथिया नाले की सफाई नहीं होने से नाला प्लास्टिक से भर गया है। जहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

वहीं, पानी से उठने वाली दुर्गंध से लोग परेशान है। वहीं कुछ ही दूरी पर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के छात्राओं के लिए पीजी हॉस्टल है। जहां छात्राओं को भी इस दुर्गंध से दो चार होना पड़ रहा है। इस सड़क से होकर हजारों की आबादी गुजरती है।

बाढ़ आने से जमा हुआ कचरा

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीछे हथिया नाले में बाढ़ का पानी आ जाने से पूरा शहर का कचरा आ कर जम गया है। नगर निगम द्वारा समय पर सफाई नहीं करने से विश्वविद्यालय कैंपस से निकलने वाला कूड़ा-कचरा और प्लास्टिक भर गया है।

वहां से गुजर रहे लोगों ने कहा कि हम लोगों का कोई सुनने वाला नहीं है। हम लोगों को इसी बदबू से होकर हर रोज गुजरना पड़ता है।कई लोगों को गुजरने के दौरान उल्टी और गस्त लग जाती है जिसको जैसे तैसे यहां से उठा कर जैसे तैसे ले जाना पड़ता है। भागलपुर नगर निगम की महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल ने कहा कि हथिया नाले की सफाई के लिए टीम निगम ट्रांसपोर्ट का गठन किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, आईसीयू, पैथोलॉजी और डायलिसिस सेवाओं की शुरुआत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *