भागलपुर में सड़क पर दिखी हज़ारों मछलियाँ, लूटने के लिए लोगों में मची होड़

बिहार में भीषण कड़ाके की ठंड चल रही है ऐसे में अगर आपको मुफ्त में मछली मिल जाये तो शायद आपका दिल जरुर बाग बाग हों जायेगा. कुछ ऐसा ही हुआ भागलपुर में जहां एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. जहां सड़कों पर हजारों की संख्या में बड़ी-बड़ी मछलियां सड़कों पर रेंगती नजर आई। लोग देखते ही उसे लूटने के लिए झपट्टा मारना शुरू कर दिए।

इस दौरान मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की मछली को ट्रक पर लेकर जाया जा रहा था।  इसी बीच ट्रक का डाला फट गया।

जिसके बाद मछलियाँ सड़क पर गिर गयी। जिसे देखकर कई लोग सड़क पर आ गए और मछलियां लूटकर भागने लगे।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…